लखनऊ: जुलाई से नहीं मानदेय, कैसे मनाएंगे दिवाली...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेशभर के मनरेगा सेल में संविदा और आउटसोर्स पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को जुलाई से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण प्रदेशभर के कर्मचारी परेशान हैं, जो बिना मानदेय दिवाली कैसे मनाएंगे।

मनरेगा सेल के प्रदेश मुख्यालय, जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सेवकों को जुलाई से मानदेय नहीं मिला है। इनकी संख्या 42 हजार के आसपास है। इधर त्योहार को देखते हुए भी मानदेय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

 मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मियों की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है। त्योहार को देखते हुए भी मानदेय नहीं मिला है। जबकि सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान की घोषणा की गई है। 

कुछ जिलों में जून से मानदेय बकाया है। इसकी वजह केंद्र सरकार को उपभोग प्रमाण पत्र न भेजना बताया जा रहा है। इसके अलावा मंडी परिषद पर आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों को सितंबर का मानदेय नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मिलावट के खिलाफ एफएसओ, एफएसडब्ल्यू टीमें सक्रिय; डेढ़ करोड़ से अधिक की खाद्य सामग्री की गई सीज

संबंधित समाचार