Income Tax का एक्शन...लखनऊ के MI बिल्डर के 16 ठिकानों पर छापा...मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ: लखनऊ के विभिन्न इलाकों में बुधवार की सुबह इनकम टैक्स की टीम ने कड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश के बड़े बिल्डरों में शुमार MI ग्रुप के कादिर अली के करीब 16 ठिकानों पर आईटी ने जबरदस्त छापेमारी की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी, बिल्डर के गोमती नगर स्थित आवास, ऑफिस और MI रशेल कोर्ट और विस्तार में चल रही है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी वित्तीय अनियमिताओं को लेकर की गई है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में MI ग्रुप के कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट हैं। 1987 में स्थापित ये ग्रुप दिल्ली-NCR और लखनऊ में होम टाउन और सोसाइटी बनाने के लिए जाना जाता है। इस कार्रवाई के दौरान बिल्डर के ठिकानों को आयकर विभाग की टीम ने पूरी तरह से घेर रखा है।

ये भी पढ़ें- फॉर्च्यूनर में भीषण आग लगने से जलकर युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप...2 हिरासत में

संबंधित समाचार