गोंडा: अज्ञात वाहन की ठोकर से सफाई कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- गोंडा लखनऊ हाइवे पर देर रात हुआ हादसा  

गोंडा, अमृत विचार : गोंडा-लखनऊ मार्ग पर कोंचा कासिमपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गोंडा के रानीपुरवा जानकी नगर निवासी 35 वर्षीय रामकुमार वाल्मीकि मंगलवार की रात करीब 9 बजे करनैलगंज से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच प्राथमिक विद्यालय कोंचा कासिमपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राम कुमार करनैलगंज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- गोंडा: साइबर सेल ने वापस कराए 1.37 लाख, पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

संबंधित समाचार