Lucknow High Court : मिल्कीपुर उप चुनाव को लेकर मांगा जवाब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


लखनऊ, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अयोध्या के मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव के सम्बन्ध में दाखिल जनहित याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने मिल्कीपुर निवासी प्रभुनाथ तिवारी की याचिका पर पारित किया। याचिका में उप चुनाव समय से कराने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने चुनाव आयोग के अधिवक्ता को आदेश दिया कि वह इस संबंध में आयोग से निर्देश प्राप्त कर अगली सुनवाई पर जवाब दें।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता गोरखनाथ द्वारा दाखिल एक निर्वाचन याचिका के विचाराधीन होने के कारण चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर के उप चुनाव की तारीख घोषित नहीं की। गोरखनाथ की ओर से याचिका को वापस लिए जाने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया परंतु तय प्रक्रिया न अपनाए जाने की वजह से प्रार्थना पत्र पर सुनवाई टल गई।

यह भी पढ़ें- बदायूं : इंचार्ज प्रधानाध्यापक का पत्र हुआ वायरल, लिखा-बीईओ साहब मैं घुट-घुटकर मर रहा हूं...

संबंधित समाचार