महाराष्ट्र में BJP को लगा बड़ा झटका, निशिकांत भोसले और पूर्व सांसद संजयकाका हुए NCP में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद संजयकाका पाटिल उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हो गए। अजित पवार ने दोनों नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दी दिलाई।

इस दौरान दोनों नेताओं संजयकाका पाटिल और निशिकांत भोसले को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए AB फॉर्म दिए गए हैं। वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए NCP के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। निशिकांत भोसले इस्लामपुर से और संजयकाका पाटिल तासगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं NCP में शामिल होने के बाद भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल ने कहा, "भाजपा के मेरे नेता देवेंद्र फडणवीस के आदेश से आज मैं NCP में शामिल हुआ हूं। गठबंधन में इस्लामपुर विधानसभा सीट NCP को गई है इसलिए मुझे भाजपा से NCP में आना पड़ा। मैं इस्लामपुर सीट से NCP के टिकट पर चुनाव जीतूंगा। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे स्वीकार करेंगे।"

यह भी पढ़ें:-Cyclone Dana: तबाही लाया दाना तूफान! 14 लाख लोग किए गए शिफ्ट, भारी बारिश के बीच 110 KMPH की रफ्तार से चल रही हवाएं

संबंधित समाचार