यूपी उपचुनाव: मंत्री संजय निषाद बोले- हम NDA प्रत्याशियों को जिताने का करेंगे काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ  सरकार में मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को कहा कि हम NDA प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे। दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उसे हमारी कोर कमेटी को बताया गया। कोर कमेटी को बताया गया कि आरक्षण के मुद्दे पर (बैठक में)तय हुआ कि हम आगे बैठकर इसपर बात करेंगे कि इसे कैसे करना है।।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे मंडल कमेटी के लोग, मंडल कॉर्डिनेटर सभी को सही बात बताई गई क्योंकि विपक्ष के लोग गलत नैरेटिव बनाते हैं। हमारी शुरू से यही मांग है, हमारे मुद्दें वहीं हैं जिनके लिए हमने बलिदान दिया है, हमारे लिए आरक्षण प्रथम मुद्दा है।

यह भी पढ़ेः 63 लाख रुपए रोजाना भीख देते हैं लखनऊ के लोग, जानिए राजधानी में हैं कितने भिखारी

संबंधित समाचार