अयोध्या: फीडर में खराबी से 10000 की आबादी ने झेला बिजली संकट,  रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। फीडर में खराबी के कारण कई गांवो की बिजली गुल होने से दस हजार की आबादी को गुरुवार रात को बिजली संकट झेलना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र तारुन का रात करीब 7 बजे  बेलगरा फीडर पर फॉल्ट होने के कारण सहसीपुर, धारूपुर, तिवारीपुर, बेलगरा खास आदि गांव में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। जिससे 10000 की आबादी रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। 

मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के चलते बिजली न होने के कारण रात भर ग्रामीणों को सोने में भी परेशानियां झेलनी पड़ी। 14 घंटा बीत जाने के बाद शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे इस फीडर की विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती का भी निवास स्थल इसी फीडर के अधीन है। उन्होंने उपकेंद्र के जेई रंजीत कुमार से संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल फोन नहीं उठा। 

उसके बाद एसडीओ बीकापुर राजेश यादव से शिकायत की, फिर भी रात में व्यवस्था जस की तस बनी रही। रामकेवल वर्मा जयप्रकाश, अरुण सिंह, घनश्याम दुबे, रामनायक तिवारी, रामभवन वर्मा, अमर सिंह, नूर मोहम्मद, भारत निषाद आज ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र के जेई व लाइनमैन को सूचना देने के बाद भी रात में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। उपकेंद्र के जेई रंजीत कुमार ने बताया कि फॉल्ट था उसको सही करवा दिया गया है। विद्युत व्यवस्था सुचार रूप से चल रही है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या के ADM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव...मचा हड़कंप

संबंधित समाचार