झांसी में ट्रेन में आग लगने पर यात्री कूदे...अफरा-तफरी का माहौल, खजुराहो से उदयपुर जा रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी, अमृत विचार। खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन झांसी के मऊरानीपुर स्टेशन पर पहुंचते ही शुक्रवार को ट्रेन में आग लग गई। एसी पैनल से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे कूद गए, कुछ ही देर में कोच खाली हो गए।

इस पर ट्रेन के गार्ड और रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर धुआं कर काबू पा लिया। लोगों का कहना है कि सतर्कता के चलते बड़ी घटना होने से टल गई। करीब 40 मिनट तक ट्रेन मऊरानीपुर स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें- त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने लिया नया फैसला: कानपुर में 300 विशेष बसें चलेंगी, चालकों, परिचालकों का अवकाश निरस्त

संबंधित समाचार