बाराबंकी: ऑपरेशन कर निकाला सात किलो का ट्यूमर, महिला को असहनीय दर्द से मिली निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। एक महिला जो पिछले दो साल से अपने पेट में सात किलो वजन का ट्यूमर लेकर उससे छुटकारा पाने के लिये दर-दर भटक रही थी। असहनीय दर्द से बेहाल इस महिला को जब किसी चिकित्सालय से निजात नहीं मिली तो वह अनुपमा अस्पताल की संचालिका डा. अनुपमा टिबडेवाल के पास पहुंची। दर्द से पीड़ित महिला चलने फिरने में भी असमर्थ थी। डॉ. टिबरेवाल द्वारा जब महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो वह भी आश्चर्यचकित रह गईं। महिला के पेट में सात किलो का ट्यूमर पल रहा था। महिला काफी कमजोर एवं गरीब वर्ग से थी। डा. अनुपमा टिबडेवाल ने इस अत्यंत जटिल ऑपरेशन के लिए संकल्प लिया। 

उन्होंने महिला को भर्ती करके अगले ही दिन ऑपरेशन करके ट्यूमर निकाल दिया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें इसके पूर्व भी डा. अनुपमा टिबडेवाल इसी प्रकार के कई असंभव लगने वाले ऑपरेशन करके गरीब एवं पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ दे चुकी हैं। इस ऑपरेशन की  बाराबंकी के पूरे चिकित्सा जगत में तारीफ हो रही है। डा. अनुपमा ने एमबीबीएस के साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग में एमएस किया है व उन्हें गोल्ड मेडल एवं ऑनर्स की उपाधि भी हासिल है।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: अधेड़ महिला ने फांसी लगा दी जान, हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार