बदायूं : सियार के हमले में तीन लोग घायल, क्षेत्र में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

एक घंटे के अंदर तीन लोगों को सियार ने बनाया अपना शिकार

म्याऊं, अमृत विचार। ब्लॉक क्षेत्र के जंगल में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। जानवर लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। शुक्रवार को एक घंटे में सियार ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। सियार के हमले में घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

ब्लॉक के गांव  नवीगंज में निवासी अवनेश ने बताया कि उनका आठ वर्षीय  पुत्र अनूप शिव मंदिर के नजदीक खेत पर जा रहा था कि रास्ते में उस पर सियार ने हमला कर दिया। उसके चिल्लाने  पर आस  पास खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सियार भाग गया। इस घटना के कुछ देर बाद खेत में धान काट रहे गांव निवासी किसान चिन्ताराम पर सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले में उनका पैर जख्मी हो गया। उनके द्वारा चिल्लाने पर सियार वहां से भागा नहीं बल्कि दूसरे खेत में धान काट रहे गांव बबलू श्रीवास्तव पर उसने हमला कर दिया।  उनके कंधे पर सियार ने काट लिया। सियार के हमला करने से खेतों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के एकत्रित होने  पर सियार वहां से भाग गया। एक घंटे में तीन लोगों पर सियार के द्वारा हमला करने पर लोग दहशत में अब अकेले खेतों पर जाने से डर रहे हैं। बच्चों को खेतों पर जाने से ग्रामीणों ने रोक लगा दी है।

ये भी पढ़े - बदायूं : आलू खरीद के बहाने बुलाकर दो व्यापारियों का अपहरण, मांगी पांच लाख फिरौती

संबंधित समाचार