यूपीनेडा निदेशक पहुंचे बीकेटी, सोलर स्ट्रीट लाइटों का किया निरीक्षण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के निदेशक अनुपम शुक्ला ने लखनऊ जनपद के विकास खंड बक्शी का तालाब के ग्राम पहाड़ गंज एवं कुम्हारावा में बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण बाजार योजना के तहत स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर यूपीनेडा के अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान निदेशक ने सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह निरीक्षण वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के बीच इन दोनों योजनाओं के तहत स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति को लेकर किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं की दक्षता, रखरखाव, और जनता को मिल रहे लाभों का आकलन करना था।

इन सोलर स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से न केवल ग्रामवासियों की रात में आवागमन सुविधा में सुधार हुआ है, बल्कि ऊर्जा बचत का भी व्यापक असर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: 177 सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का हुआ प्रमोशन, बने सहायक Nursing अधीक्षक

संबंधित समाचार