संभल : बिजली चोरी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर 50 लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संभल, अमृत विचार। विद्युत निगम ने बिजली चोरी के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हाल ही में विद्युत निगम की टीम ने बहजोई मार्ग स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फिरोज खां के निजी कार्यालय में बिजली चोरी पकड़ी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब जुर्माना लगाया गया है।

एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस भेजा गया है। उन्हें 15 दिनों में जवाब देना है। जो साक्ष्य और जवाब विभाग को मिलेगा उसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें - संभल : बहुओं पर बुरी नजर रखने के शक में बेटों ने की थी किसान की हत्या

संबंधित समाचार