पीलीभीत: सड़क हादसे में दो परिवार के तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत में एक चिकित्सक के यहां दावत के कार्यक्रम से वापस लौट रहे कार सवार दो परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसको दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे ने एक परिवार की मां बेटी छीन ली, तो …

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत में एक चिकित्सक के यहां दावत के कार्यक्रम से वापस लौट रहे कार सवार दो परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसको दिल्ली रेफर किया गया है।

हादसे ने एक परिवार की मां बेटी छीन ली, तो दूसरे परिवार को भी अपनी बेटी गवानी पड़ी। देर रात घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों परिवार व्यापारी वर्ग के थे जिनके घरों में मातम का माहौल छाया हुआ है।

शहर के सुरभि कॉलोनी निवासी मार्बल व्यापारी राकेश अग्रवाल के पुत्र वैभव अग्रवाल अपनी पत्नी प्रियंका अग्रवाल, बेटे इशान व बेटी इशानी के साथ अपने मित्र अशोक कॉलोनी निवासी गौरव कोहली के परिवार के साथ शहर के एक चिकित्सक के यहां दावत में गए हुए थे। जहां रात दो बजे पार्टी ओवर होने के बाद दोनों परिवार कार से वापिस लौट रहे थे।

हादसा लगभग रात दो बजे के करीब हुआ। जब कार चालक वैभव टनकपुर नेशनल हाईवे के जिला अस्पताल पर पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कर को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पर पहुंच गई व घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने वैभव अग्रवाल की पत्नी, बेटी व कार में ही सवार गौरव कोहली की बेटी कनिष्क कोहली को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गौरव कोहली की पत्नी मोना कोहली को चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया व घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने रात में मृतकों के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रख दिया। दोनों परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है।

संबंधित समाचार