Jaunpur News: पुलिस अधीक्षक ने चार थाना प्रभारियों का किया स्थानांतरण, एक लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने शनिवार को चार थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया और शाहगंज में हिरासत में हुई मौत की वजह से वहां के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक शर्मा ने निरीक्षक दीपेंद्र सिंह को खेतासराय से प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी को सुजानगंज से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, उप निरीक्षक रामाश्रय राय थानाध्यक्ष जलालपुर को थानाध्यक्ष खेतासराय, कोतवाली के उपनिरीक्षक राजीव मल्ल को थानाध्यक्ष सुजानगंज और थानाध्यक्ष शाहगंज उप निरीक्षक रोहित मिश्र को 19 अक्टूबर को मटरू बिंद की पुलिस हिरासत में मौत होने की वजह से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

गौरतलब है कि मटरू बिंद को एक मामले के संबंध में थाने में लाया गया था उसने थाने के शौचालय में जाकर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: होटल में मिला अधिवक्ता विजय मिश्रा का शव, मौत की यह वजह आई सामने

संबंधित समाचार