लखनऊ से बड़ी खबर: मोहित पांडे का शव लेकर मंत्री आवास पहुंचे परिजन, सड़क किया जाम
लखनऊ। मोहित पांडे का शव लेकर विभूति खंड स्थित मंत्री आवास पहुंचे परिजन। परिजनों ने मंत्री आवास के सामने सड़क किया जाम। सड़क पर परिवार की महिलाएं कर रहीं प्रदर्शन। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मांग कर रहे परिजन। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मोहित के परिजन को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को मिले सरकारी नौकरी की मांग। बड़ी संख्या में मंत्री आवास के पास पुलिस फोर्स तैनात। पुलिस परिजनों को समझा कर हटाने का कर रही प्रयास।
बता दें कि चिनहट पुलिस की हिरासत में व्यापरी मोहित पांडेय (30) की मौत हो गई। परिजन पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात को व्यापारी व उसके भाई को कर्मचारी से रुपये के लेन-देन के विवाद में पकड़ा था।पुलिस ने व्यापारी व उसके भाई पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए हवालात में बंद कर दिया।
व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और करीबी लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां देर शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें परिसर के अंदर किया। प्रदर्शनकारी इंस्पेक्टर और आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग कर रहे थे। वहीं देर रात इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी, आदेश समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लखनऊ: पुलिस हिरासत में युवक की मौत का CCTV Video आया सामने, पीठ सहलाता दिखा भाई
