बंद पिंक टॉयलेट चलाएंगी समूह की महिलाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चालू किए जाएंगे 38 टॉयलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में बंद पड़े सभी 72 पिंक टॉयलेट चालू होंगे। नगर निगम ने यह जिम्मेदारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को दी गई है। डूडा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पिंक टॉयलेट का संचालन कराएगा।

पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 38 पिंक टॉयलेट चालू किए जाएंगे। विभाग ने समूहों का चयन शुरू कर दिया है। जिन्हें काम की एवज में नगर निगम नौ हजार रुपये मानदेय देगा। महिलाएं पिंक टॉयलेट में बनी दुकान भी चलाएंगी। इससे जो आमदनी होगी वह टॉयलेट के संचालन में खर्च की जाएगी। टॉयलेट पहले की तरह निशुल्क रहेंगे। इन टॉयलेट के बंद होने से महिलाओं को परेशानी होती है। जिन्हें चालू कराने के लिए मांग की गई थी। परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरे चरण में शेष पिंक टॉयलेट चालू करेंगे।

निशुल्क होने के कारण कंपनी ने छोड़ा था काम
यह टॉयलेट मुख्य बाजार, सड़क, सार्वजनिक स्थल आदि जगह नगर निगम ने बनाए थे। सभी का संचालन एक निजी कंपनी को दिया गया था। टॉयलेट निशुल्क होने के कारण कंपनी को आमदनी नहीं हुई, बल्कि संचालन में खर्च आने के कारण नुकसान देखकर काम छोड़ दिया था। इस कारण यह पिंक टायलेट बंद हो गए।

यह भी पढ़ेः कोच हैदर की याद में होगी तैराकी की प्रतियोगिता

संबंधित समाचार