उन्नाव में दीपावली के त्योहार पर नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने लोगों को नि:शुल्क बांटे 1.51 लाख दीये
उन्नाव, अमृत विचार। दीपावली के पावन पर्व पर गत वर्षों की भांति नर सेवा-नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में शहर की बाजार में कुम्हारों से उनकी मुंहमांगी कीमत पर 1.51 लाख मिट्टी के दीये खरीदकर लोगों में निःशुल्क वितरित किये गए। साथ ही मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनायें भी दी गईं। उन्होंने कहा कि दीवाली की खरीदारी उसी दुकानदार से करें जो स्वयं दीपावली मनाता हो।
हिन्दू एकता पर बल देते हुए विमल द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का संदेश दोहराते हुए कहा कि बंटोगे तो कटोगे इसमें संसय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें वही दुकानदार चुनने हैं जो खुद दीपावली मनाता हो। तभी सनातनी त्योहारों में छिपे समाज की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का मंत्र सार्थक होगा।
अन्यथा धन हमारा होगा लेकिन लाभ विधर्मी उठाएंगे। उन्होंने आमजन से भी 21 मिट्टी के दीपक जरूर जलाने का संदेश दिया। इस दौरान जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, विष्णु गुप्ता, कमलेश बाजपेई, योगेंद्र तिवारी, मनीष अवस्थी, परिमल मिश्रा, मुकेश दीक्षित, सुरेश राजपूत, राजेंद्र राजपूत, शिवा राजपूत, केतन अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ल, जय शिव अवस्थी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Unnao News: सर्राफ की हत्या कर 10 लाख लूटे थे...अब जीवन भर रहना होगा सलाखों के पीछे
