Diwali 2024: कैनवास के विद्यार्थियों ने उकेरी आकर्षक रंगोली, दिखे आस्था के अलबेले रंग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले भर में मंगलवार को धनतेरस पर्व पर स्कूल और कॉलेजों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कैनवास पर दीपावली पर्व से जुड़े विभिन्न आकर्षक रंगोली बनाए। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सदर प्रतिमा सिंह के ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती सम्मुख आस्था के दीप जलाते ही दीपोत्सव की परंपरा जीवंत हुई। साथ ही सुख, समृद्धि की शुभकानाओं संग की और विद्यार्थियों को घातक पटाखों के प्रयोग न करने का शपथ दिलाई।  

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल के आवाह्न पर शहर के मोहल्ला रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ईओ प्रमिता सिंह ने कहा कि दीपोत्सव पर्व मन के अंदर छिपी आसुरी शक्तियों को दूर करने और लोगों के प्रति आस्था के दीप जलाने का संदेश देता है। छोटे-छोटे-बच्चों की ओर से बनाई गई रंगोली न केवल आकर्षण का केंद्र रही बल्कि रंगोली का हर रंग अलबेला दिखा, जो विद्यार्थियों के समर्पण, संस्कार व अनुशासन का सीख देता दिखा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 75 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 

Untitled design (5)

चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने कहा कि धनतेरस जैसे पावन पर्व पर बच्चों को उपहार भेंट करना एक अलग तरह के सुख की अनुभूति करता है। सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्र, फहीम अहमद, अशोक कुमार सिंह, डॉ कौशल कुमार मिश्र, सफाई नायक राम प्रकाश, दुर्गेश शुक्ला, एसके शर्मा, अवधेश मिश्र, एलआर मौर्य, सुरेश चंद्र, सावित्री सिंह, बबिता तिवारी, श्वेता सिंह, ज्योत कश्यप, दीक्षा शर्मा, मिथिलेश कुमारी, अराधना मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः दीपावली से पहले रौशन हुए बाजार, बदलना है घर का लुक तो यहां से करें शॉपिंग

संबंधित समाचार