भगवान राम का चरित्र अनुकरणीय और समाज के लिए आदर्श : शिवेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगौली में चल रही सात दिवसीय रामलीला के अंतिम दिवस पर बलि वध, सुग्रीव राज तिलक, हनुमान जी द्वारा सीता जी की खोज, लंकिनी वध आदि का प्रभावी मंचन किया गया। 

कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर रामादल में पहुंचते है जहां पर वैध जी ने संजीवनी लेकर लक्ष्मण जी के मूर्छा को दूर करते है। लक्ष्मण जी को होश आ जाता है उसके बाद रावण के द्वारा कुंभकरण को युद्ध मे भेजा जाता है जहां पर वह भी मारा जाता है। मेघनाथ युद्ध के लिए आता है वह भी मारा जाता है उसके बाद रावण युद्ध के लिए आता है राम और रावण में घोर युद्ध होता है तभी विभिषण के बताए गए उपाय के द्वारा राम ने रावण का वध कर दिया। अयोध्या वापस लौटने पर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होता है। 

इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ने श्रीराम की आरती करके रामलीला का शुभारंभ कराया। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम का चरित्र अनुकरणीय है और समाज के लिए आदर्श है। अनमोल सिंह और ओम सिंह के संचालन को दर्शकों ने खूब साराहा। रामलीला मंचन में रमेश विश्वकर्मा ने राम, दिलीप सिंह ने लक्ष्मण, गोलू ने सीता, अमर जीत यादव ने रावण, राम देव यादव ने विभीषण, आशीष सिंह ने मेघनाथ, गुलाब सिंह ने हनुमान, आशु सिंह ने अंगद की भूमिका निभाई। एसपी सिंह सनी, सुरेंद्रपाल सिंह, गणेश सिंह, सुधीर सिंह, हरिप्रसाद पांडे, सत्यव्रत सिंह, आकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad : कचहरी में बवाल, वकीलों ने जिला जज से की बदसलूकी, लाठी चार्ज, देखें Video

संबंधित समाचार