Sultanpur News : बिजली मिस्त्री का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

29 अक्टूबर को शाम घर से शौच को निकला था युवक, बगल के गांव के कुएं में मिला शव 

भदैंया, सुलतानपुर अमृत विचारः  महीने भर पहले घर से शौच के लिए निकले बिजली मिस्त्री का सिर विहीन शव मंगलवार को दूसरे गांव में कुंए में मिला है। गोताखोर की मदद से छह घंटे बाद सिर खोजकर निकाला गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पहले ही मामले की गुमशुदगी दर्ज की है। 

देहात कोतवाली के अग्रेसर गांव के बाहर सीवान के बीच स्थित कुंए के पास मंगलवार की सुबह लोग धान काटने गये थे। कुंए से दुर्गंध निकलती देख लोग वहां गये तो शव तैरता देख गुहार लगाई। लोग पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। देहात कोतवाली पुलिस कुंए से शव को निकलवाई तो वह सिर विहीन मिला, जिसके बाद पुलिस कुंए से पानी निकलवाकर शव के सिर की तलाश को जुटी तो करीब छह घंटे बाद गोताखोर ने शव का कटा सिर खोजकर निकालने में सफलता पाई। सिर न मिलने के पहले शव के कपड़े से परिजन मृतक के शव की पहचान बगल गांव के चैनपुर भपटा निवासी विनोद मिश्र पुत्र रमाशंकर के रूप में की है।

विनोद मिश्र 29 सितंबर की रात करीब 8 बजे घर से शौच के लिए कहकर निकला था, फिर लौटकर घर नहीं आया था। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। जिसके बाद देहात पुलिस ने शव मिलने पर परिजनों को सूचना दी तो परिजन वहां पहंुचे। मृतक विनोद के पिता रमाशंकर ने पहचान की। शव की अंगुली कटी थी। पैर में धागा बंधा था। इसे लेकर मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की गला काटकर हत्या कर शव कुंए मंे फेंका गया है। देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार

संबंधित समाचार