बरेली: डॉक्टर ने 50 लाख न मिलने पर पत्नी के साथ की मारपीट
महिला के पिता ने बहराइच निवासी दामाद पर देह व्यापार का लगाया आरोप
बरेली, अमृत विचार। तुलसीनगर के एक व्यक्ति ने बहराइच निवासी अपने डॉक्टर दामाद और उसके परिवार वालों पर दहेज में 50 लाख रुपये मांगने और देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। थाना बारादरी पुलिस ने डॉक्टर समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तुलसीनगर निवासी व्यक्ति बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 18 अप्रैल को बहराइच के थाना दरगाह शरीफ निवासी डॉक्टर से की थी। पहली विदा पर ही डॉक्टर, उसकी मां, बहन, ससुर और देवर दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। दबाव बनाया कि पति की मेडिकल की परास्नातक की डिग्री के लिए अपने माता-पिता से 50 लाख रुपये दिलाओ और विरोध करने पर मारपीट की। अगस्त में जब उनकी बेटी बहराइच से बरेली आई तो मां को पूरी बात बताई। आरोप लगाया कि उनका दामाद देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है, जिसके सबूत उनकी बेटी ने आरोपी के मोबाइल में देखे हैं। रविवार को डॉक्टर अपने भाई के साथ उनकी बेटी को लेने बरेली आया तो उसने मारपीट की। इस पर उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी।
