फोन चलाते पकड़े गए अर्णव, अब भेजे गए तलोजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णव गोस्वामी को रविवार को अलीबाग के पृथक-वास से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तलोजा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। अर्णव गोस्वामी को एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि अलीबाग जेल …

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णव गोस्वामी को रविवार को अलीबाग के पृथक-वास से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तलोजा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। अर्णव गोस्वामी को एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि अलीबाग जेल के लिए कोविड-19 केंद्र के तौर पर निर्धारित एक स्थानीय स्कूल में न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें कथित तौर पर फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। जिसके बाद उन्हें तलोजा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। रायगढ़ अपराध शाखा ने गोस्वामी को किसी अन्य के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय पाया।

4 नवंबर को हिरासत में लेते समय पुलिस ने उनके निजी मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था। तलोजा जेल ले जाते समय गोस्वामी ने पुलिस की गाड़ी से चिल्लाते हुए आरोप लगाया कि शनिवार की शाम को अलीबाग के जेलर ने उनकी पिटाई की, उनका जीवन खतरे में है और उन्हें अपने वकील से बात नहीं करने दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार