बरेली: किराया मांगने पर सुसाइड का ड्रामा, मकान मालिक की भी सांसे अटकीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा, अस्पताल में भर्ती कराया

बरेली, अमृत विचार। मकान स्वामी ने किराया मांगा तो युवक ने हंगामा किया। कमरे में खुद को बंद कर फंदे से लटक गया। पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया।

मुंशीनगर निवासी मुकेश कुमार सैनिक कॉलोनी गली नंबर छह में एक व्यक्ति के मकान में कमरा लेकर किराये पर रहता है। उसके परिवार में कोई नहीं है। वह शराब का आदी है। पुलिस के अनुसार मुकेश एक आरओ प्लांट से पानी की घरों में सप्लाई करता है। उसने मकान मालिक का कई महीनों से किराया नहीं दिया है। बुधवार को मकान मालिक ने उससे किराया मांगा तो वह बोला कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगा। 

कमरा तोड़कर दाखिल हुई पुलिस
सुसाइड की धमकी देकर वह कमरे में चला गया और फंदे से लटकने लगा। यह देखकर मकान मालिक के हाथ पांव फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकेश को बातों में उलझाए रखा। जबकि अन्य पुलिस कर्मी किसी तरह खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। मुकेश को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

संबंधित समाचार