अमेठी: पटाखा जलाते समय हाथ में फटा, पंजे के उड़े चिथड़े...दो युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संग्रामपुर/अमेठी, अमृत विचार। दीपावली के पर्व पर थाना संग्रामपुर क्षेत्र के बढईपुर मिश्रौली बड़गांव निवासी जय कुमार पुत्र राम अंजोर उम्र 25 वर्ष का पटाखा जलाते वक्त पटाखा हाथ मे ही फट गया और जिससे हाथ के पंजे के चिथड़े हो गये। वहीं भौसिंहपुर निवासी किशोर युवक प्रथम सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह उम्र 15 वर्ष पटाखा जलाते वक्त जल गये। दोनों घायलों को परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गये, जहां डॉक्टर आरिफ इकबाल की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद मिश्रौली बड़गांव निवासी जय कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं भौसिंहपुर निवासी प्रथम सिंह का उपचार करके घर जाने दिया। दीपावली के पर्व पर डॉक्टर संतोष सिंह के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में आज डॉक्टर आरिफ इकबाल, फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव, वार्ड ब्वाय संजय पाठक,स्टाफ नर्स की टीम गठित करके केंद्र पर तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- Amethi News : मुसाफिरखाना में तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख

संबंधित समाचार