हल्द्वानी: सांड से टकरा कर नलकूप विभाग के मिस्त्री की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। छुट्टा जानवरों से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दीपावली की रात रिश्तेदार को खाना देकर लौट रहा नलकूप विभाग का मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया। अंधेरे में अचानक उसके स्कूटर के सामने सांड आ गया। जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सुख सागर (34 वर्ष) पुत्र कैलाश सागर नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत था और विभाग के ही सरकारी क्वाटर में रहता था। सुख सागर के दोस्त चंद्र शेखर पंत ने बताया कि मोटाहल्दू में सुख सागर के रिश्तेदार रहते हैं। दीपावली की रात वह अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था।

बताया जाता है कि स्कूटर सवार सुख सागर वापसी के दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे मोटाहल्दू में छुट्टा सांड से टकरा गया। सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था, बावजूद इसके सुख सागर के सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी छाती में गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर पंत ने बताया कि छुट्टा जानवरों के लिए कई शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: दीपावली पर दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे की जान गई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक...'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन
मनमाने तरीके से बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी: देना होगा हिसाब, फिजूल बर्बादी नहीं तो बिल में राहत भी मिलेगी
लखनऊ में स्कूलों के बंद होने के समय नहीं लगेगा जाम: यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल, 97 ट्रैफिक मार्शल किए गए प्रशिक्षित
Moradabad: चूल्हे-चौके से निकलकर बनीं लखपति दीदी, दोना-पत्तल से बनी संबल
‘गो संरक्षण मिशन’ में 2100 करोड़ खर्च करेगी सरकार... ग्रामीण महिलाएं और एफपीओ भी बनेंगे भागीदार, बदलेगी गांव की अर्थव्यवस्था