बाराबंकी: रेलवे फाटक से टकराकर युवक की मौत, महमूदाबाद थाना क्षेत्र का था निवासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊ से घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे फटक से टकरा गई। जिससे युवक गभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहिरनपुरवा मजरे मीरानगर निवासी शिव कुमार (40) पुत्र लल्लूराम किसी काम से लखनऊ गया था। जहाँ से वह गुरूवार की देर रात अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। फतेहपुर बस स्टॉप के निकट रेलवे बैरियर से उसकी मोटर साइकिल टकरा गई। दुर्घटना के बाद शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल देख राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुँचाया। जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उचित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: विचार गोष्ठी में बोले डॉ. रघुवंशमणि, कहा- परम्परा और आधुनिकता के संदर्भ में ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य महत्वपूर्ण

संबंधित समाचार