Bareilly: सोशल मीडिया पर पार्षद के पति के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार: सोशल मीडिया पर पार्षद के पति के खिलाफ कस्बे के एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी। इससे पार्षद के समर्थक भड़क गए। शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने खुद को बजरंगी जन कल्याण सेवा का पदाधिकारी बताया है।

सीबीगंज के मथुरापुर वार्ड 27 से मीरा देवी पार्षद हैं। शनिवार को पार्षद मीरा देवी के पति धर्मवीर साहू के नेतृत्व में कस्बे में गोवर्धन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैसे ही दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के करीब पहुंची। वैसे ही डीजे पर कुछ लोग आपत्तिजनक गाना बजाने लगे। माहौल न बिगड़े, इसलिए धर्मवीर साहू ने डीजे के पास एक पुलिस कर्मी खड़ा करवा दिया और लोगों को समझा दिया। 

इससे नाराज होकर बीडीए कॉलोनी मथुरापुर निवासी अमन सक्सेना ने पुलिस और धर्मवीर साहू को दूसरे समुदाय का समर्थक बताते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर कर दी। जानकारी होने पर धर्मवीर साहू के समर्थकों ने अमन सक्सेना से पूछताछ की तो वह विवाद करने लगा। धर्मवीर साहू ने थाने में अमन के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेशचंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें-बरेली में इस रेल लाइन पर टहलती है आत्मा...! ट्रेन के लोको पायलट की भी छूट गई कपकपी

संबंधित समाचार