लखीमपुर-खीरी: पार्क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, जलकर हुई खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। अमृत विचार: शहर के मोहल्ला राजगढ़ में पार्क के किनारे खड़ी स्कार्पियो में रविवार की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वह आग का गोला बन धू-धूकर जल उठी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। 

मोहल्ला राजगढ़ में एक स्कार्पियो संकटा प्रसाद वाजपेई पार्क के पास खड़ी थी। रविवार की आधी रात उसमें आग लग गई। आग कैसे लगी, जब तक आसपास के लोग घरों से बाहर निकलते और कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

चारों तरफ से लपटों में घिरी स्कार्पियो धू-धूकर जलने लगी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाई। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार