पीलीभीत: हाईवे पर चोरों की दस्तक, सूचना कार्यालय से समेटा सामान, दो थानों की पुलिस पहुंची 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: शहर में एक बार फिर चोरों ने दस्तक दी। टनकपुर हाईवे से सटा जिला सूचना विभाग कार्यालय चोरों के निशाने पर रहा। पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर हजारों का सामान समेट ले गए। 

बता दें कि दिवाली, भैयादूज के अवकाश के चलते करीब चार दिनों से जिला  सूचना कार्यालय बंद चल रहा था। इस बीच चोरों ने टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ पर स्थित जिला सूचना कार्यालय को निशाने पर ले लिया। दीवार में नकब लगाकर चोर भीतर प्रवेश कर गए।  इसके बाद कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर दो टीएफटी, पानी की मोटर समेत हजारों का सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह कर्मचारी अरुण कार्यालय पहुंचे तो घटना का पता चला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली  और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की मदद से सुरागरसी की जाती रही। घटना को लेकर हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गाजियाबाद कांड के विरोध में अधिवक्ता करेंगे हड़ताल व प्रदर्शन 

संबंधित समाचार