यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... छठ के लिए आज चलेंगी 36 से अधिक विशेष ट्रेनें
लखनऊ से अयोध्या, छपरा, वाराणसी के लिए भी विशेष ट्रेन
लखनऊ, अमृत विचार: छठ महापर्व पर उत्तर रेलवे सोमवार को विभिन्न राज्यों से तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें लगभग 12 ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें मुरादाबाद, कानपुर और प्रयागराज होकर आगे का सफर तय करेंगी। रविवार को इन ट्रेनों की सूचना जारी कर दी गई। छठ के लिए इस वर्ष 7435 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 4500 अधिक ट्रेनें चलाई गई हैं।
ट्रेन नंबर 02270 लखनऊ से छपरा के लिए दोपहर 2:15 बजे गाजीपुर सिटी, बलिया, और सुरेमनपुर होते हुए चलाई जायेगी। लखनऊ से वाराणसी के लिए ट्रेन 4:30 बजे रवाना होकर बाराबंकी, अयोध्या धाम और जौनपुर होते हुए चलाई जायेगी। ट्रेन नंबर 04217 वाराणसी से सुबह 6:25 बजे चलकर जौनपुर, अयोध्या धाम और बाराबंकी होते हुए लखनऊ के लिए आएगी। ट्रेन नंबर 04372 देहरादून से शाम 6:15 बजे चलकर लक्सर, मुरादाबाद होते हुए लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।
आनंद विहार से अयोध्या कैंट सीधी ट्रेन
ट्रेन नंबर 04096 आनंद विहार (टर्मिनल) से अयोध्या कैंट के लिए सुबह 9:00 बजे मुरादाबाद और लखनऊ होते हुए चलेगी।ट्रेन नंबर 05741 गोमती नगर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए सुबह 9:20 बजे अयोध्या धाम, सिवान, छपरा, हाजीपुर, खगड़िया, और किशनगंज होते हुए रवाना की जायेगी।
मुदाराबाद, लखनऊ, गोंडा से गुजरेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04032 आनंद विहार (टर्मिनल) से सहरसा के लिए सुबह 5:15 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, गोरखपुर, रक्सौल, दरभंगा और सुपौल होते हुए आगे का सफर तय करेगी। ट्रेन नंबर 04232 नई दिल्ली से सहरसा के लिए सुबह 10:00 बजे रवाना होकर प्रयागराज, बक्सर, आरा, दानापुर, समस्तीपुर, और खगड़िया होते हुए जाएगी। दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के लिए ट्रेन नंबर 04080 शाम 7:30 बजे चलकर मुरादाबाद और लखनऊ होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 04058 आनंद विहार (टर्मिनल) से मुजफ्फरपुर के लिए रात 11:15 बजे चलकर मुरादाबाद, लखनऊ, छपरा, और हाजीपुर होते हुए जाएगी। ट्रेन नंबर 04078 आनंद विहार (टर्मिनल) से रात 11:55 बजे पटना के लिए चलेगी। ये ट्रेन प्रयागराज, बक्सर और आरा होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 02246 हजरत निजामुद्दीन से पटना के लिए रात 11:55 बजे चलकर प्रयागराज, बक्सर और आरा होते हुए चलेगी।
ट्रेन नंबर 05024 आनंद विहार (टर्मिनल) से दोपहर 3:15 बजे चलकर सीतापुर, बस्ती, और खलीलाबाद, होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05002 दिल्ली जंक्शन से गोरखपुर के लिए दोपहर 3:15 बजे गाजियाबाद, बरेली, और गोंडा होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा से रात 8:50 बजे चलकर अंबाला, मुरादाबाद, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04526 सिरहिंद से सहरसा के लिए सुबह 11:25 बजे रवाना होकर अंबाला, मुरादाबाद, सिवान, छपरा, समस्तीपुर और खगड़िया होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 02564 नई दिल्ली से बरौनी के लिए शाम 5:55 बजे रवाना होकर गोरखपुर, सिवान और मुजफ्फरपुर होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 05284 आनंद विहार (टर्मिनल) से मुजफ्फरपुर के लिए सुबह 7:00 बजे चलकर लखनऊ, बेतिया, पिपरा और मोतीपुर होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 02394 नई दिल्ली से दोपहर 01:20 बजे चलकर प्रयागराज, बक्सर और आरा होते हुए पटना पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (जम्मू-कश्मीर) से रात 12:05 बजे रवाना होकर अंबाला, मुरादाबाद, बस्ती, और पडरौना होते हुए छपरा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04608 जम्मू तवी से 8:20 बजे रवाना होकर अंबाला, मुरादाबाद, गया, धनबाद और आसनसोल होते हुए हावड़ा जाएगी।
कानपुर, प्रयागराज होकर भी गुजरेंगी ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04494 नई दिल्ली से पटना के लिए सुबह 5:00 बजे चलकर कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 03258 आनंद विहार (टर्मिनल) से सुबह 5:00 बजे चलकर कानपुर, बक्सर, आरा होते हुए दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03414 नई दिल्ली से मालदा टाउन के लिए सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन कानपुर, आरा, पटना, खुसरोपुर और हथीदह होते हुए जाएगी। ट्रेन नंबर 04052 नई दिल्ली से जयनगर के लिए दोपहर 2:20 बजे चलकर प्रयागराज, बक्सर, आरा, पटना, और समस्तीपुर होते गुजरेगी। ट्रेन नंबर 03256 आनंद विहार (टर्मिनल) से रात 11:20 बजे पटना के लिए चलेगी। ये ट्रेन प्रयागराज, बक्सर, आरा होते हुए पटना पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05220 आनंद विहार (टर्मिनल) से सुबह 8:00 बजे चलकर प्रयागराज, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04124 हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:50 बजे चलकर आगरा, माणिकपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
शहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर से भी विशेष ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04553 सहारनपुर से सुबह 4:40 बजे चलकर सरसावा, यमुनानगर और केसरी होते हुए अंबाला पहुंचगी। ट्रेन नंबर 04076 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 9:20 बजे चलकर जालंधर और अंबाला होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05448 शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए दोपहर 2:40 बजे निगोही और भोपतपुर होते हुए, ट्रेन नंबर 09640 रोहतक जंक्शन से मदर जंक्शन के लिए दोपहर 1:20 बजे रेवाड़ी, नारनौल, और फुलेरा होते हुए, ट्रेन नंबर 04554 अंबाला कैंट से सहारनपुर के लिए रात 8:20 बजे दुकहेरी, बरारा, और यमुनानगर-जगाधरी होते हुए चलेगी।
हजरत निजामुद्दीन से इंदौर, तिरुवनंतपुरम के लिए भी ट्रेन नंबर 09310 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8:20 बजे चलकर मथुरा, कोटा, और उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 06072 हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम उत्तर के लिए सुबह 4:10 बजे चलकर मथुरा, भोपाल और नागपुर होते हुए चलेगी।
यह भी पढ़ेः Women's Cricket League: 16 टीमों के साथ खेला जाएगा महिला क्रिकेट लीग, 11 दिसंबर से दिखेगा जलवा
