Pratapgarh News : दरियादिली या सपा से नजदीकी : राजा भैया ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल मानहानि याचिका ली वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार : जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को वापस ले लिया। राजनीतिक गलियारे में  राजाभैया का यह कदम समाजवादी पार्टी से नजदीकी माना जा रहा है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को एमपी एमएल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का दायर वाद वापस ले लिया। राजा भैया के आने की भनक लगते ही कचहरी परिसर में समर्थक भी जुट गए।

राजा भैया ने न केवल मुकदमा वापस ले लिया है, बल्कि बीते लोकसभा चुनाव में भी राजा भैया के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी और इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज का समर्थन किया था। चुनाव में पुष्पेंद्र सरोज ने एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी विनोद सरोज को शिकस्त दी थी। सियासी गलियारे में राजा भैया के इस कदम को समाजवादी पार्टी की नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। 

यह  है पूरा मामला

सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने वर्ष 2019 के चुनाव में राजाभैया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के समर्थक आक्रोशित हो गए थे। राजा भैया के कानूनी सलाहकार हनुमान प्रसाद पांडेय ने इंद्रजीत सरोज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था। इस दौरान मुक्कू ओझा,राज कुमार सिंह, प्रश्नांत सिंह बंटी,दिनेश तिवारी,हरीश शुक्ला, अभिषेक सिंह,गुडू सिंह,अफसार अहमद,शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Prayagraj News : विवादित जमीन पर दिया जलाने पर हुआ विवाद, भाजपा नेता के परिवार में दो की मौत

संबंधित समाचार