उत्तर प्रदेश में हुए उप चुनाव में भाजपा ने की धांधली: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आने से कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में धांधली की है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेताओं के सोमवार को सपा में शामिल होने संबंधी कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आने से कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में धांधली की है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेताओं के सोमवार को सपा में शामिल होने संबंधी कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि परिणाम आने के बाद मीडिया को कुछ ऐसे वीडियो दिखायेंगे जिसमें मतदाताओं को निकलने से रोका जा रहा है। अमेरिका में हुए चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के बाहर भी ऐसे लोग जो समाज को बांट कर काम करना चाहते थे। उनको जनता ने रास्ता दिखा दिया और रास्ता ऐसा दिखाया है कि अब दोबारा उस रास्ते पर कभी नहीं चल सकते।2

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के तीन पूर्व सांसद और चार पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व सांसद कैसर जहां समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व विधायकों में राम सिंह पटेल, सुनील कुमार यादव, रमेश राही और धीरेंद्र प्रकाश शामिल रहे।

संबंधित समाचार