Sitapur News: सांसद आवास के सामने भिड़े दो गुट, पुलिस नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद,

सीतापुर। सीतापुर सांसद राकेश राठौर के आवास के सामने दबंगई हुई। युवकों के दो गुट आपस में भिड़े गए, सरेराह मारपीट का दौर देर तक चला। इस दौरान पुलिस नदारद दिखी। विवाद का वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया है। फिलहाल इसी सहारे पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला लोहारबाग में सीतापुर सांसद राकेश राठौर का आवास मुख्य मार्ग पर आवास है। मंगलवार देर रात उनके आवास के बाहर कुछ लड़के खड़े थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आ पहुंचे। बाइक सवार लड़के के साथ जमकर मारपीट हुई। 

मुख्य मार्ग पर दोनों गुट आपस में देर तक भिड़े रहे। इस दौरान पुलिस नदारद दिखी। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। सांसद आवास के सामने हुई दबंगई को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेः Janeshwar Mishra Park: जनेश्वर मिश्र पार्क में प्री-वेडिंग शूट हुआ महंगा, जानिए कितनी देनी होगी मोटी रकम

संबंधित समाचार