Jalaun: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार...आरोपी बोला- इस वजह से मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई, जालौन, अमृत विचार। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में महिला के चरित्र के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी अमर सिंह यादव 33 वर्ष पुत्र पीतम सिंह ने बुधवार की सुबह 9 बजे अपनी 30 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी के गले में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि बेरहम हत्यारोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। 

घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मेरी पत्नी चरित्र ठीक नहीं था। 

बताया कि कई बार घर से भाग जाने की भी धमकी देती थी। जिससे तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। मृतका की मां ने बताया कि उसकी 6 लड़किया है और वह अपनी बच्ची कुशमा के साथ ही मानपुर में ही रहती है। मृतका कुशमा के दो बच्चे 7 वर्षीय लड़का और 3 वर्षीय लड़की है। 

फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ जालौन के अलावा थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल घटना के बाद से मृतक के बच्चों सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: जांची गई हाजिरी तो खुली पोल; छह एडीओ समेत 43 कर्मचारी मिले गायब, रोका वेतन, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण

 

संबंधित समाचार