लखनऊ: स्मार्ट मीटर के 29 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के नहीं बने बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी भार जंपिंग तो कभी रीडिंग जंप ने परेशानियां दी। वहीं अब बिल नहीं बनने से उपभोक्ता बिलोंं के भुगतान के लिए परेशान हो रहे हैं। राज्य उपभोक्ता परिषद ने बताया कि प्रदेश के लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, वृन्दावन, बाराबंकी, …

लखनऊ। प्रदेश में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी भार जंपिंग तो कभी रीडिंग जंप ने परेशानियां दी। वहीं अब बिल नहीं बनने से उपभोक्ता बिलोंं के भुगतान के लिए परेशान हो रहे हैं।

राज्य उपभोक्ता परिषद ने बताया कि प्रदेश के लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, वृन्दावन, बाराबंकी, बरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, बनारस, मेरठ, सहारनपुर के लगभग 29469 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की अक्टूबर के बिल ही नहीं बने। वहीं लगभग 21216 उपभोक्ताओ में बिल बने भी तो हाथों से। ऐसे में बिलों के नहीं बनने से उपभोक्ताओं के सामने एक नई मुसीबत पैदा हो गई है।

परिषद के मुताबिक वर्तमान में अनेकों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल वोडाफोन कम्युनिकेशन न होने और मीटर के खराब होने के चलते नहीं बने। इससे साफ है कि पुरानी तकनीकी के चलते अब उपभोक्ता समस्या से बेहाल हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही यहीं बात नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति के मीटिंग में उठी थी।

उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा प्रदेश में स्मार्ट मीटर परियोजना को लागू कराने वाले बड़े अभियंता जो ज्ञान की बड़ी-बड़ी बातें करते थे सब कुछ रिमोट से होगा प्रदेश में उपभोक्ता की हर समस्या दूर होगी, अब वह चुप बैठे हैं।

संबंधित समाचार