लखनऊ से आठ शहरों के बीच यात्रियों को हर घंटे बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीपावली स्पेशल बसों की समय सारणी तय, बुकिंग शुरु12 नवंबर से चलेंगी बसें,अभी एसी बसों में सीटें हैं खाली लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत चलने वाली रोडवेज बसें दीपावली के दौरान हर घंटे मिलेगी । लखनऊ से आठ शहरों के बीच रोडवेज बसें चलेगी। दीपावली के दौरान लंबी दूरी की एसी बसों की …

  • दीपावली स्पेशल बसों की समय सारणी तय, बुकिंग शुरु
  • 12 नवंबर से चलेंगी बसें,अभी एसी बसों में सीटें हैं खाली

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत चलने वाली रोडवेज बसें दीपावली के दौरान हर घंटे मिलेगी । लखनऊ से आठ शहरों के बीच रोडवेज बसें चलेगी। दीपावली के दौरान लंबी दूरी की एसी बसों की यात्रा राहत भरी होगी । 12 से 21 नवंबर के बीच चलने वाली एसी बसों में सीटें खाली हैं। लखनऊ से आठ प्रमुख मार्गो पर 80 से अधिक अतिरिक्त बसें संचालित की जाएगी। इन बसों में ऑनलाइन अथवा बस अड्डे के टिकट काउंटर पर सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

एसी बसों की अतिरिक्त सेवाओं में वोल्वो, स्कैनिया, एसी शताब्दी, एसी स्लीपर के अलावा सस्ते किराये की एसी जनरथ बसों को संचालित किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते है कि यात्रियों को हर घंटे बसें उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी रूट के लिए 25 यात्री होने पर बसें रवाना की दी जाएगी। अतिरिक्त बसें आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से मिलेंगी।

लखनऊ से इन शहरों के बीच चलेंगी अतिरिक्त बसें

  • -आलमबाग से दिल्ली-25 एसी बसें, हर घंटे यात्रियों को बसें उपलब्ध होंगी
  • -कैसरबाग से देहरादून-रात 8:00 बजे स्लीपर, नौ बजे पिंक व 9:30 बजे जनरथ
  • -आलमबाग से वाराणसी-सुबह सात बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक हर घंटे बसें
  • -आलमबाग से प्रयागराज-सुबह सात बजे से रात ग्यारह बजे तक हर घंटे बस सेवा
  • -आलमबाग से गोरखपुर-सुबह सात बजे से रात बारह बजे तक हर घंटे बसें उपलब्ध
  • -आलमबाग से बलिया-सुबह आठ बजे से रात ग्यारह बजे तक हर दो घंटे पर बसें
  • -आलमबाग से आगरा-सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक हर घंटे बसों की सेवा
  • -आलमबाग से जयपुर-रोजाना दोपहर ढाई बजे एसी जनरथ बसों में सीटें है खाली

संबंधित समाचार