Pratapgarh News :जीवन की उलझन को सुलझा कर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है भागवत : सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेलखरनाथ धाम ब्लाक के करमाही गांव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रतापगढ़, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  गुरुवार को बेलखरनाथ धाम ब्लाक के करमाही गांव में पूर्व जल शक्ति मंत्री व मौजूदा एमएलसी डा. महेंद्र सिंह के पैतृक निवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज का शुभाशीष लिया।
मुख्यमंत्री योगी कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण सुनना कोई साधारण बात नहीं है। यह कोई साधारण ग्रंथ भी नहीं है। इसमें ऐसा अमर तत्व है जो न केवल जीव को मोक्ष प्रदान करता है, बल्कि जीवन की उलझन को भी सुलझा कर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। अपने 15 मिनट के सम्बोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  शुक तीर्थ उत्तर प्रदेश में है। यहां पर कथा वाचन के बिना कोई भागवत कथा का पारंगत नहीं होता। इस पौराणिक स्थल का कायाकल्प का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला।

मुख्यमंत्री योगी भागवत कथा के मंच पर पूरी तरह से संत स्वरूप में ही नजर आए। उन्होंने राजनीति की बात न करते हुए केवल सनातन धर्म,अध्यात्म और संस्कृति पर ही अपना संबोधन केंद्रित रखा। कहा कि अमृत फल वाला जिला प्रतापगढ़ और यहां के लोग अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। वह हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरे व कार से कथा पंडाल में पहुंचे। डा. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ जुटी रही। हेलीपैड से लेकर कथा स्थल ठल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 


मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र के पूर्वजों को अर्पित की श्रद्धाजंलि

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के पूर्वजों को पुष्प की माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एमएलसी डा.महेन्द्र सिंह के भाई विजय नारायण सिंह, डा.श्री नारायण सिंह, ललित नारायण सिंह व बड़े भाई के बेटे दुर्गेश सिंह ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। कथाव्यास जगतगुरू स्वामी श्राघवाचार्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यो की सराहना की। डा.महेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर आर्शीवाद प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कथाव्यास जगतगुरू स्वामी राघवाचार्य व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती, पूर्व विधायक धीरज ओझा, जिला महामंत्री राजेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल समेत श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर,आईजी प्रयागराज प्रेम कुमार गौतम,मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पन्त, डीएम संजीव रंजन,एसपी डा.अनिल कुमार,सीडीओ डा. दिव्या मिश्रा,एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा,सीआरओ अजय तिवारी भ्रमणशील रहकर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

आज आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

 पूर्व जल शक्ति मंत्री व मौजूदा एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह के करमाही स्थित पैतृक आवास पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आएंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हेलीकॉप्टर से शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे प्रतापगढ़ पहुंचेंगे।

 यह भी पढ़ें- कथित सपा नेता के पिता की ओछी हरकत : बेटे को मुकदमे से बचाने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को नोटिस भेज बना रहा दबाव

संबंधित समाचार