Kanpur: कमिश्नरेट पुलिस को मिली फर्स्ट रैंक, आईजीआरएस शिकायतों के समाधान में अच्छा प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

अक्टूबर माह की रैंकिंग शासन ने की जारी

कानपुर, अमृत विचार। आईजीआरएस शिकायतों के समाधान में शासन ने अक्टूबर माह की रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के 52 थानों में 50 थानों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रैंक प्राप्त की। 

सितंबर माह में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट 52 वें स्थान पर था। अगस्त में 69 वें स्थान पर रहा था। आईजीआरएस रैंकिंग के लिए सरकार द्वारा 125 नंबरों में मार्किंग की जाती है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 125 में से पूरे 125 अंक प्राप्त किए। जिससे वह 100 प्रतिशत पर पहुंची और फर्स्ट रैंक प्राप्त की। 

कमिश्नरेट पुलिस को पिछले छह माह में अलग-अलग 5672 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसमें एक भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में नहीं गई। इसी तरह मुख्यमंत्री को संबोधित छह शिकायतें आईजीआरएस के जरिए प्राप्त हुईं। सभी छह शिकायतों को समय सीमा के अंदर पुलिस द्वारा निस्तारित किया गया।

मासिक मूल्यांकन में कानपुर जोन आया प्रथम

आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में अक्टूबर माह में कानपुर जोन प्रथम स्थान पर रहा। कानपुर जोन के मूल्यांकन किये जा रहे कुल 139 थानों में से 124 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त कर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: साउथ एक्स मॉल पर विज्ञापन पर नोटिस; नगर निगम ने 7 दिन में जुर्माना जमा करने का दिया आदेश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी