Lucknow News: बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद पिता ने तीसरे मंजिल से कूदकर दी जान, मचा हड़ंकप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विराजखंड में बेटी की जन्मदिन पार्टी की बाद शुक्रवार तड़के पिता ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से गोरखपुर तिवारी पुर निवासी सुशील कुमार इलेक्ट्रीशियन थे। पत्नी बबिता विराजखंड निवासी दिलीप कुमार ओझा के घर में केयर टेकर थी। दिलीप के घर में ही बबिता 6 साल की बेटी के साथ रह रही थी। 

जांच में सामने आया कि गुरुवार को बेटी का जन्मदिन था। सुशील भी बेटी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गोरखपुर से आया था। पार्टी खत्म होने के बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे वह नशे की हालत में तीसरे माले पर पहुंचा और कुछ देर बाद छत से छलांग लगा दी। 

चीख सुनकर बबिता बाहर आई तो सुनील खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पड़ोसी व अन्य लोगों की मदद से सुनील को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: सैमसन के शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार