कानपुर में मंदिर जैसे पवित्र स्थल को किया: महिला से पुजारी पर लगाया अश्लीलता का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। काकदेव थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर में रहने वाले अशोक कुमार, रामेश्वर कुमार, सुनील गुप्ता, संजय, हरीकिशन, जगदीश ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि एक मॉल के पास स्थित मंदिर के भीतर पुजारी ने बिहार की रहने वाली महिला से अश्लीलता और छेड़छाड़ की। मंदिर जैसे पवित्र स्थल को बदनाम किया है।

आरोप है, कि वह अपने को पुजारी बताता है। लेकिन असल में वह गांजा और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता है। इस संबंध में सर्वोदय नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुजारी और महिला आपस में बात कर रहे थे, अंदर जाने पर महिला ने बताया कि वह उनकी रिश्तेदार है।

ये भी पढ़ें- Ekta Murder Case: हत्यारोपी विमल से पूछे गए 209 प्रश्न, 87 का दिया जवाब...पति के सवाल पूछते ही साध ली चुप्पी

संबंधित समाचार