कानपुर दक्षिण कांग्रेस कमेटी के गठन की तैयारी, बैठक कल, अजय राय और नौशाद आलम ने दीपक त्रिवेदी को किया आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोस पूर्व प्रत्याशी आलोक को मिले वोटों से जागा गठन का हौसला

कानपुर, अमृत विचार। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में कीलकांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कानपुर जिला संगठन एक बार फिर नये सिरे से कानपुर उत्तर और दक्षिण जिाल संगठन के पुनर्गठन की ओर मुड़ चुका है। पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी के मुताबिक रविवार को गोविंद नगर में सभी प्रदेश व शहर इकाई तथा फ्रंटल आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है। 

इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशादआलम मंसूरी, पूर्व प्रत्याशी आलोक मिश्रा से भी बातचीत हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने गठन की सहमति दे दी है। शीघ्र ही सबकी राय से प्रारूप बनाया जाएगा। रविवार को होने वाली बैठक में पीसीसी  और एआईसीसी सदस्यों, पूर्व विधायक व कांग्रेस के पार्षदों को भी बुलाया गया है।

कानपुर की जनसंख्या और बढ़ते भौगोलिक क्षेत्र के कारण संगठन के लिहाज से भाजपा ने उत्तर व दक्षिण दो भागों में जिला संगठन बांटा था। दोनों के अलग-अलग पदाधिकारी भी नियुक्त किए। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने भी यही किया था। तब उत्तर जिला के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और दक्षिण जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित को बनाया गया था। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान शैलेंद्र कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 

इसके बाद दक्षिण जिले का नया अध्यक्ष बनाने प्रदेश अध्यक्ष ने नौशाद को दक्षिण की भी कमान सौंप दी थी। लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन के कारण यूपी मे भी कांग्रेस हौसले बुलंद हुए। कानपुर संसदीय सीट मात्र करीब 21 हजार से हारकर भी कांग्रेस के पक्ष में वोट प्रतिशत में खासा इजाफा हुआ था।  

शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि उन्हें दक्षिण जिला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नये संगठन की वहां पर आवश्यकता है। यह विचार आगे नेतृत्व तक बढ़ाया तो सहमति मिल गयी। इस काम के लिए शहर युवक कांग्रेस के पूर्व दीपक त्रिवेदी (बल्ली) को आगे किया। 

दीपक बताते हैं कि दक्षिण क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों को एक करके संगठन को मजबूती देने का लक्ष्य है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन में रहते हुए कानपुर में किदवईनगर, गोविंदनगर छावनी जैसी सीटें वापस हासिल कर ले। 

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता सुनीत त्रिपाठी के भी वह संपर्क में हैं। आलोक मिश्रा ने भी दक्षिण में सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने वरिष्ठ नेता सीता अग्निहोत्री के निवास पर महिलाओं संग बैठक की। खबर है कि शीघ्र ही महिलाओं का एक ग्रुप कांग्रेस में शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें- LIVE कानपुर में सीएम योगी की जनसभा: भीड़ के पहुंचने का सिलसिला शुरू, सीसामऊ की जनता को साधेंगे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म