बरेली: रेनू मिश्रा और अभिषेक द्विवेदी ने कराया नामांकन
बरेली, अमृत विचार। 5 नवंबर से बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन शुरू हैं। शनिवार तक तीन दावेदारों ने नामांकन कराया। सोमवार को दनियांपुर, पोस्ट रौसर कोठी (शाहजहांपुर) निवासी रेनू मिश्रा और ग्राम एवं पोस्ट हाफिजगंज निवासी अभिषेक द्विवेदी ने नामांकन कराया। दोनों दावेदारों ने सहायक रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार के समक्ष नामांकन …
बरेली, अमृत विचार। 5 नवंबर से बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन शुरू हैं। शनिवार तक तीन दावेदारों ने नामांकन कराया। सोमवार को दनियांपुर, पोस्ट रौसर कोठी (शाहजहांपुर) निवासी रेनू मिश्रा और ग्राम एवं पोस्ट हाफिजगंज निवासी अभिषेक द्विवेदी ने नामांकन कराया। दोनों दावेदारों ने सहायक रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
अब तक पांच दावेदार नामांकन करा चुके हैं। चार और लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। अब तक 25 लोग दावेदारी करने के लिये नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने गेट के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दावेदारों के साथ उनके प्रस्तावकों को ही कमिश्नरी गेट के अंदर जाने दिया। इधर, भाजपा दावेदार डा. हरि सिंह ढिल्लों का नामांकन कराने को उनके समर्थक सोमवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगने पहुंचे।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें बताया कि नामांकन कराने को अनुमति की जरूरत नहीं है। नामांकन स्थल में दावेदार के साथ दस प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति है। सौ मीटर के दायरे में दावेदार गाड़ियां लेकर नहीं आ सकेंगे।
भाजपा दावेदार समेत चार लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
भारतीय जनता पार्टी के दावेदार ग्राम खंडसाल कला (अमरोहा) निवासी डा. हरि सिंह ढिल्लों ने नामांकन कराने के लिए दो सेट खरीदे हैं। मोहल्ला दरबार कला (अमरोहा) निवासी डा. महताब अली, नवीन नगर, पीएसी तिराहा (मुरादाबाद) निवासी हेमराज सिंह, मोहल्ला कानूनगोयन निवासी मुशर्रफ हफीज एडवोकेट ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
कमिश्नरी में बनेगा स्ट्रांग रूम, मंडलायुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को रखवाने के लिये स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस बार स्ट्रांग रूम कमिश्नरी में बनाया जाएगा। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने सोमवार को अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ कमिश्नरी स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। नामांकन होने वाले स्थल अपर आयुक्त न्यायालय परिसर की भी व्यवस्थाएं परखीं। मंडलायुक्त ने स्ट्रांग रूम बनाने के संबंध में अपर आयुक्त प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
