अमरोहा : गंगा के नाले में मिला कक्षा दो के छात्र का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गांव बिहारीपुर एतमाली में हुई घटना, नाले में डूबने से मौत की आशंका

बुरावली/अमरोहा, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर एतमाली में शनिवार को कक्षा-दो के छात्र का शव गंगा के नाले में मिला। परिजन नाले में डूबने से मौत की वजह मान रहे हैं।

क्षेत्र के गांव बिहारीपुर एतमाली में किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा कक्षा दो का छात्र अंकुल (9) शुक्रवार दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तीन बजे वह वहां लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। इस बीच शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव से एक किलोमीटर दूर तटबंध के पास गंगा के नाले में पुलिया के नीचे अंकुल का शव मिला। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। परिजनों का मानना है कि नाले में डूबने से अंकुल की मौत हुई है। परिजन हत्या की आशंका से इनकार कर रहे हैं। अंकुल चार भाई-बहनों में मझला था। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ता था। रहरा थाना प्रभारी अलका चौधरी ने बताया कि बालक का शव नाले में मिलने की सूचना मिली है।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में दिखा रहा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम

संबंधित समाचार