बदायूं: सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उघैती, अमृत विचार : थाना उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सोमवती (70) पुत्र राजपाल शनिवार शाम से खेत लौटकर घर जा रही थीं। लगभग छह बजे वह गांव के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए बाइक सवार ने सोमवती को टक्कर मार दी। 

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सोमवती को इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में चंदौसी के पास महिला की मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: अब चंदन के भाई को सोशल मीडिया पर दी गई खुलेआम धमकी, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार