Prayagraj News: चपरासी ने बीएसए से की शिकायत, खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: मांडा में चपरासी की शिकायत पर मांडा के खंड शिक्षा अधिकारी को  बीएसए ने निलंबित कर दिया। इसके अलावा आरोपों की जांच शिक्षा निदेशालय के उप शिक्षा निदेशक (विज्ञान) को सौंपी है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी के  निलंबन से शिक्षकों में नाराजगी है। 

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मांडा कार्यालय की परिचारक ज्योति प्रकाश ने बीईओ राजीव प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र भेजा था। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के आदेश पर मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक से जांच कराई गई। मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक की 18 सितंबर 2024 जांच रिपोर्ट में शासन के निर्देशों का अनुपालन न करने, निपुण भारत मिशन, वित्तीय रख-रखाव, शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र/अध्यापकों की उपस्थिति एवं एमडीएम की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने और कम्पोजिट ग्रान्ट, खेलकूद सामग्री, पुस्तकालय की पुस्तक, विद्युतीकरण, किचेन फेन्सिग आदि का कार्य अपनी परिचित फर्मों से कराकर भुगतान करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी मिलने के कारण बीईओ राजीव प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में राजीव प्रताप सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रयागराज से सम्बद्ध रहेंगे। बीईओ पर हुई कार्रवाई से शिक्षकों में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें- Phulpur Assembly by-election : सीएम योगी बोले, सपा के प्रोडक्शन हाउस में बनाए जाते है अतीक और मुख्तार जैसे अपराधी

संबंधित समाचार