लखीमपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैलानी थाना की कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र में जटपुरा रोड पर कुकरा से घर वापस जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़नगर के ग्राम बरौंछा निवासी प्रदीप कुमार (20) पुत्र रामकरन किसी काम से कुकरा आया था। काम निपटाकर बाइक से घर जाते समय जटपुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा सुशील कुमार उर्फ साधू पुत्र मार्कण्डेय निवासी वर्मानगर थाना मितौली हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल सुशील को सीएचसी बांकेगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार में उसकी हालत नाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार