रामपुर: तालाब में उतराता मिला दो दिन से लापता मजदूर का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिलहाल, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं परिजन

मिलक, अमृत विचार। दो दिन से लापता मजदूर का शव रविवार को तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
 
मिलक थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया कंचनपुर निवासी 45 वर्षीय मोर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार की शाम अचानक मोर सिंह घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने घर के पास बने तालाब में किसी का शव उतराता देखा भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने तालाब में उतराते शव की शिनाख्त मोर सिंह के रूप में की। इस बीच जानकारी पार उसके परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निलवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की दो बेटियों की हो चुकी शादी
मोर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा 5 बच्चे हैं। इनमें तीन बेटी और दो बेटे हैं। मोर सिंह ने मजदूरी करके किसी तरह से दो बेटियों के हाथ पीले कर दिए थे। एक बेटी और दो बेटों की उम्र काफी कम होने के कारण शादी नहीं हो सकी थी।  रविवार देर शाम तक मृतक के घर लोगों का तांता लगा रहा। परिजनों ने बताया कि मोर सिंह को कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे।

संबंधित समाचार