New CJI: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने देश के नये मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

नयी दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनको  पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शीर्ष अदालत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के अलावा मौजूदा और पूर्व न्यायाधीश, कई केंद्रीय मंत्री और अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। 

बताया जा रहा है कि जस्टिस संजीव खन्ना 6 महीने से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। वह 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर रविवार को सेवानिवृत्त हो हुये हैं।

जस्टिस संजीव खन्ना ने पूर्व में दिल्ली आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी अधिवक्ता के तौर पर काम किया है। साल 2005 में उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था, उसके बाद साल 2006 में स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था। साल 2019 में जस्टिस संजीव खन्ना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया था। वहीं देश के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल को याद किया और कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा एहसास है।

यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20: सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया

संबंधित समाचार