अयोध्या: सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही गश खाकर गिरा, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्राधिकार सदर के कार्यालय में तैनात एक सिपाही सोमवार को अचानक चक्कर आने के चलते गिर पड़ा। कार्यालय के स्टाफ ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि आरक्षी सुरेश यादव (40) रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित क्षेत्राधिकार सदर कार्यालय में तैनात है। रोज की तरह सोमवार को भी वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था।

ड्यूटी के दौरान ही उसको अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ा। माजरा देख साथी कर्मियों में हलचल मच गई तथा तत्काल उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आपात चिकित्सा सेवा में तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद आरक्षी को भर्ती किया है। फार्मासिस्ट विजय वर्मा ने बताया कि आरक्षी को एंजायटी की शिकायत प्रतीत हो रही है। डॉक्टर ने उसको भर्ती कर लिया है। अब उसकी हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें:-J-K: किश्तवाड़ में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों का तलाश अभियान जारी

संबंधित समाचार