शाहजहांपुर: सपा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, खाद की कालबाजारी पर लगाम कसने की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

डीएपी खाद की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग

शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।

इससे पूर्व कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10:30 बजे खिरनी बाग चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उसके बाद खिरनी बाग चौराहे से जुलूस के रूप में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए डीएपी खाद जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं कर पा रहा है, जबकि डीएपी खाद ब्लैक में बेचकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर भी किसानों का धान औने पौने दामों पर खरीद कर किसानों के साथ उनके खून पसीने से उगाई गई फसल पर खुला डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा किसानों के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर निकलकर लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश  सरकार लगभग तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। लेकिन गन्ना किसानों के लिए इस वर्ष की कीमत नहीं बढ़ाई। लगभग साढ़े सात साल की भाजपा सरकार में गन्ने की कीमत मात्र दो बार ही बढ़ाई गई लेकिन सपा सरकार में पांच साल लगातार गन्ने की कीमत बढ़ाई गई।

किसान विरोधी है भाजपा सरकार
उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस मौके पर जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, रामसूरत यादव,अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, विकास चंद्र एडवोकेट, रामकुमार भोजवाल, संजीव कुमार वर्मा, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, नरवीर पाल आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: ससुराल में रात को मेथी का साग खाकर सोया दामाद...जानिए सुबह क्या हुआ

संबंधित समाचार